पुरकाजी। क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर निवासी चॉंदनी (18 वर्ष) पुत्री कृष्णपाल घर में पोछा लगाते समय करंट लगने से झुलस गई। करंट लगते ही युवती बेहोश हो गई। परिजनों ने तुरंत पुरक़ाज़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा हादसा गाँव जट नंगला (रोहाना) निवासी लाइनमैन सुमित 19 वर्ष पुत्र रामभज खाईखेडी के जंगल में बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा था, जिसके पास से हाइवोल्टेज बिजली की लाइन जा रही थी, जिसके संपर्क में आते ही हाइवोल्टेज बिजली ने हवाई करंट से लाइनमैन को झुलसा दिया। जिसको साथ काम कर रहे ठेकदार के लोगों ने पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, चिकित्सको ने फर्स्ट एड देकर कहा कि अब सुमित की हालत ठीक है। कुछ समय बाद सुमित को उपचार के बाद ठेकदार के लोग साथ ले गए। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।







