करवा चौथ की रौनक : दुर्गापुरी की लक्षिका चड्ढा ने रखा अपना पहला व्रत

खतौली। नगर में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं में व्रत, श्रृंगार और पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। बाजारों में करवा, साज-सामान और सोलह श्रृंगार की वस्तुओं की खरीदारी से रौनक बनी रही। दुर्गापुरी और पंजाबी कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाली लक्षिका चड्ढा और चित्रा ने इस बार अपना पहला करवा चौथ व्रत रखकर परंपरा की शुरुआत की। सुबह से निर्जला व्रत रखकर दोनों ने माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूजा का आयोजन नीरज शर्मा द्वारा कराया गया। शाम को चाँद निकलने के बाद लक्षिका और चित्रा ने छलनी से चाँद और अपने पति का दर्शन किया और उनके दीर्घायु की कामना की। लक्षिका चड्ढा ने बताया यह मेरा पहला करवा चौथ है। इस व्रत का महत्व बहुत पवित्र माना जाता है। माँ पार्वती से अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की है पूरे खतौली नगर में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पूजा-पाठ किया। दुर्गापुरी और पंजाबी कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में महिलाओं ने एकत्र होकर करवा चौथ की कथा सुनी और माता पार्वती की आराधना की।चाँद के दर्शन के बाद सभी महिलाओं ने अपने पतियों को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूर्ण किया। देर रात तक नगर में पर्व की रौनक बनी रही। महिलाएँ एक-दूसरे को बधाइयाँ देती नज़र आईं और सौहार्द व प्रेम के वातावरण में करवा चौथ का पर्व संपन्न हुआ। इस अवसर पर ममता अरोड़ा, ज्योति चड्ढा, अलका साहनी, कांता मेहता, सोनल शेठी, छाया शर्मा, मैसिज लाम्बा जी, श्रीमती इंद्रजीत कौर, उषा साहनी, भारती अरोड़ा, वीणा मेहता, सुंदरी अहलावत, सरिता बवेजा, अंजू जन्मेजा, हेमा खुराना, शिविका तनेजा, मोना नारंग, साक्षी मेहता, रितु ग्रोवर, महक नारंग, गरिमा तनेजा, कामिनी, मेघा आदि उपस्थित रहीं।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल