जयंती पर महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में महर्षि भगवान वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और भगवान वाल्मीकि से समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मानवता, समानता और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, सागर वाल्मीकि, सभासद रजत धीमान, एडवोकेट ललित भारद्वाज, डॉ. प्रदीप, अजय लहरी, रवि चौहान, मुकेश चौहान, देवेंद्र पाल और लोकेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंदिर परिसर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां वातावरण जय महर्षि वाल्मीकि जी की जय” के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित जनों ने भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने और समाज में समरसता, शिक्षा तथा समानता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला