मुजफ्फरनगर। जिले में महापुरुषों और सभी धर्मों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट ज़िया चौधरी ने की।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर ज़िया चौधरी ने आदि कवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव सभी महापुरुषों, धर्मों और जातियों का समान रूप से सम्मान करती है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए गए मानवता और समानता के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सपा सभासद सुंदर सिंह व हसीब राणा, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी, सपा नेता इमलाक प्रधान, जिला सचिव पवन पाल, फिरोज अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, डॉ. इसरार अल्वी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष तरुण सौदे एडवोकेट, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष जुनेद आलम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र मौर्य, डॉ. अलीशेर अंसारी, फैसल राणा एडवोकेट, मौ. मेंहदी, हुसैन राणा, लोकेंद्र कुमार, फरमान चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






