मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 05 और साइबर जागरूकता माह के तहत रविवार को जागरूकता के लिए मिशन शक्ति एक्सप्रेस रथ की शुरूआत की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शक्ति एक्सप्रेस के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के साथ साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताएं जाएंगे। साथ ही 16 मिनट की फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेता अक्षय कुमार समेत तमाम महानुभावों के संदेशां को शामिल किया गया है।
बीस सितंबर से शुरू हुए मिशन शक्ति 05 के तहत नियमित रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम चल रहे है। इसी बीच अक्तूबर माह में साइबर जागरूकता अभियान भी शुरू हुआ है। इसी कडी में नोडल अधिकारी और एसपी क्राइम इंदू सिद्वार्थ की अगुवाई में मिशन शक्ति एक्सप्रेस गांव-गांव जाकर महिलाओं और साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चैक से साइबर जागरूकता और मिशन शक्ति एक्सप्रेस रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि मिशन एक्सप्रेस रथ जिले भर में भ्रमण कर लोगां को जागरूक करेगा। रथ के माघ्यम से मिशन शक्ति और साइबर अपराध को लेकर लोगों से संवाद किया जाएगा। यही नहीं रथ पर लगी स्क्रीन में एक फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। जिसमें कई महानुभावों के संदेशां को शामिल किया गया है। इसके अलावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी क्राइम की तरफ से लोगां से अपील भी की गई है। सहायक पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, सीओ फुगाना रूपाली राय, साइबर एक्सपर्ट इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, गौरव चैहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






