मोबाइल टावर चोरों से मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से घायल

खतौली। खतौली के नंगली नहर पर रविवार दोपहर को हुई मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गए। आरोपी टावरों से आरआरयू और बैटरे चोरी की ढेर सारी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैए जिनके खिलाफ मुकदमों की लंबी फेहरिशत है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों के खिलाफ मुहिम चल रही है। इसी कड़ी में खतौली पुलिस ने इनपुट के आधार पर रविवार को नंगली रोड नहर पुलिया के पास संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया । बदमाशों ने रुकने के बजाए पुलिस टीम पर गोली चला दी। थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल की अगुवाई में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जावेद उर्फ नावेद, नाजिम उर्फ डाॅन और ताजिम उर्फ इमरान निवासी मेरठ नामक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसपी प्रजापत ने बताया कि घायल तीनों बदमाश टावरों से आरआर यू बैटरे चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। उन्हांने बताया कि नावेद के खिलाफ 20 आपराधिक मामले दजर्ग् है। जबकि नाजिम पर 11 और ताजिम पर सात मुकदमे दर्ज है। इनके पास से मोबाइल टावरों से चुराया गया कई लाख का माल बरामद हुआ है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला