मंसूरपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से कार बेचने वाले गिरोह का किया भड़ाफोड़

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने लग्जरी कारों का फर्जी वाडा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक करोड़ रूपये कीमत की पांच लग्जरी कारें बरामद की। गिरोह से जुड़ा मेरठ आरटीओ ऑफिस के बाबू दीपक समेत तीन लोग अभी फरार बताए गए है, जिनकी तलाश में दबिश चल रही है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने मंसूरपुर पुलिस के गुडवर्क को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि क्षेत्र में लग्जरी कारों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें बेचने वाला गिरोह सक्रिय है। इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम द्वारा शाहपुर कट के थार गाड़ी को रोका गया। थार सवार शहजाद मलिक निवासी परतापुर, प्रवीण कुमार निवासी नौचंदी मेरठ और रविन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि कारों को फाइनेंस पर लेकर आरोपी आरटीओ और बैंक से साठगांठ कर नो ड्यूज तैयार करा लेते थे। बाद में इन कारों का रजिस्ट्रेशन कराकर बेच देते थे। पकड़े गए शहजाद कई लोगों से कारों के नाम पर मोटी रकम वसूल रखी है।
एसपी प्रजापत ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर थार समेत पांच गाड़ियां बरामद की गई है। दो फर्जी नंबर प्लेट और दो गाड़ियों की आरसी बरामद हुई है। आरटीओ मेरठ के बाबू दीपक द्वारा दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा किया जाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। अभी इस गिरोह से जुडे कई खुलासे होने की उम्मीद है। सीओ खतौली रामाशीष यादव और मंसूरपुर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा इस दौरान मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल