बाबूराम होंगे मुजफ्फरनगर के जिला सूचना अधिकारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत कई जिला सूचना अधिकारियों एवं अपर जिला सूचना अधिकारियों की सम्ब(ता अन्य जनपदों में की गई है। यह आदेश सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार शीलेंद्र शर्मा, जिला सूचना अधिकारी, आगरा से मथुरा, प्रशांत कुमार सुचारी, जिला सूचना अधिकारी, मथुरा से आगरा, बाबू राम, जिला सूचना अधिकारी, शाहजहांपुर से मुजफ्फरनगर, विनय कुमार वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी, अम्बेडकरनगर से महाराजगंज, रविन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी, कानपुर देहात से अम्बेडकरनगर, सुभाष चन्द्र, अपर जिला सूचना अधिकारी, उन्नाव से कानपुर देहात, प्रशांत अवस्थी, अपर जिला सूचना अधिकारी, सीतापुर से उन्नाव, अनिल कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी, भदोही से कुशीनगर सम्ब( किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों का वेतन उनके मूल तैनाती जनपद से ही आहरित होता रहेगा। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी भी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला