खतौली। क्षेत्र के गांव चांदसमंद में मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से गांव में दहशत फैल गई। आपसी विवाद और कमेन्ट कहासुनी के बाद चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 12 बोर का खोखा बरामद किया है।ग्रामवासियों ने बताया कि मंगलवार देर रात रितिक पुत्र ऋषि पाल और सचिन पुत्र नामालूम ओर अज्ञात के साथ हुई कहासुनी के दौरान गोली चली, जिसमें अभिषेक व विनीत पुत्र प्रमोद पर तमंचा तान दिया गोली के छररे लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि युवक आपस में दोस्त थे और पूर्व में लूटपाट के मामले में जेल भी जा चुके हैं। देर रात कमेंटबाजी और आपसी विवाद इतना बढ़ा कि गोली चला दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर का एक खोखा बरामद कर कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।घायल विनीत को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के पिता ने दबंग रितिक पुत्र ऋषि पाल और सचिन पुत्र अज्ञात के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द खुलासा करने की अपील की है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग






