जानसठ। नगर पंचायत जानसठ के वरिष्ठ बाबू मोहम्मद इरफ़ान का सेवानिवृत्ति समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत स्टाफ के अलावा क़स्बा व आस-पास के क्षेत्र के गणमान्य लोग भारी संख्या में शामिल हुए और बाबू इरफ़ान को शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत जानसठ के चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन ने की जबकि संचालन डॉ. मुसर्रत नबी ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन ने भावुक होते हुए कहा कि –
“गुज़र तो जाएगी तेरे बग़ैर भी लेकिन, बहुत उदास बहुत बेक़रार गुज़रेगी।” उन्होंने बाबू इरफ़ान की सेवाओं और समर्पण की सराहना की। अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे ने भी उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में पूर्व चेयरमैन परविंदर भड़ाना, हाजी आशु मलिक, बृजेश रस्तोगी, पूर्व ईओ मनीष कुमार वर्मा, मौलाना शाहिद सहित नगर पंचायत के सभासद व कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभासदों में अब्दुल्ला कुरैशी, मौ. एहसान, विकास गुप्ता, सत्यपाल, धर्मेश सैनी, बाबर अंसारी, गुलफाम मलिक, विशाल सैनी, गौरव भटनागर और जोहनी मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त यूसुफ़ मलिक, यामीन कस्सार, डॉ. एम. नबी, नुसरत कुरैशी, फ़िरोज़ अंसारी, नसीम पाशा एड., चौ. सुभाष, राजीव गुप्ता, आरिफ़ शीश महली एड., रिज़वान खालिद, सूफ़ियान ख़ालिद, जान मौ. क़ुरैशी, ज़ाकिर ठेकेदार, इरशाद कुरैशी, अनवर सिद्दीकी एड., असलम राव, शिब्बू लोहे वाले, अहसान टेलर्स, मंगल सिंह गुज्जर, डॉ. हुसैन, सुनील कश्यप, आरिफ़ अंसारी, जावेद अंसारी एड., राशिद अंसारी एड. व मोनो उर्फ हर्षी सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने बाबू इरफ़ान की कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। माहौल भावुक हो उठा जब साथियों ने उन्हें विदाई दी और लंबे जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।







