मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्य सभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय नरेश अग्रवाल का जन्म दिवस जिले में संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन के युवा पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान कर नरेश अग्रवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। रक्तदान में प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, कार्तिक गोयल, शिवकुमार सिंघल, अभिलक्ष मित्तल, राहुल गोयल और भूपेंद्र गोयल शामिल रहे। इसके बाद संगठन के कैंप कार्यालय कुंदनपुरा में प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने केक और मिष्ठान वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दी। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का जन्म दिवस प्रदेश के प्रत्येक जिले में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, शिवकुमार सिंघल, पंकज जैन, विकास मित्तल, शोभित जैन, अमन सिंघल, अनिल सिंघल, कार्तिक गोयल, गौरव जैन, राहुल गोयल, अभिलक्ष मित्तल, संजय कुमार सहित अनेकों पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित करना था, बल्कि संगठन में भाईचारे और सामूहिक योगदान की भावना को भी सुदृढ़ करना बताया गया।






