रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या पर बिफरे किसान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक खतौली में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपजिला अधिकारी राजकुमार भारती को ज्ञापन सौंपा। संगठन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही की मांग उठाई। प्रमुख मांगें बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भरने से राहगीरों को भारी परेशानी होती है। इसका स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। नहर पटरी पर भारी वाहनों के आवागमन को रोका जाए तथा बिजली व्यवस्था को सुधारा जाए। भैंसी कट से भंगेला कट तक की सड़क की हालत खराब है, इसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे को मुक्त कराया जाए। किसानों ने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग रखी। किसानों की खतौनी में नामों की गड़बड़ी को जल्द दूर किया जाये। जल जीवन मिशन के अंतर्गत खुदाई के बाद कई गांवों की सड़कें खराब हो गई हैं, उन्हें दुरुस्त कराने की मांग की गई। किसान नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं का समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कार्यवाही नहीं हुई। इसी कड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार के साथ जिला महासचिव पवित अहलावत, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार, युवा ब्लाक अध्यक्ष सुमित कुमार, तालिब, विट्टू, सुनील, हितेश, कृष्णपाल, आशीष कुमार, तुषार कुमार व प्रताप सिंह , जितेंद्र सुनील आजाद अंकित मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला