हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम बुडीना कला निवासी सीटू पुत्र राजकुमार ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने भाई की हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित ने बताया कि उसके भाई प्रिंस पुत्र राजकुमार की हत्या 23 सितम्बर 2025 को गांव के ही आशु पुत्र नरेश, रोहित कश्यप, भूल्ला पुत्र नामालूम, अर्जुन पुत्र जयदास समेत अन्य आरोपियों द्वारा कर दी गई थी। इसके अतिरिक्त ग्राम चरौली थाना भोराकला निवासी सावेज़, मोहित और साहिद अंसारी को भी इस वारदात में नामजद किया गया था।घटना के संबंध में 25 सितम्बर 2025 को थाना तितावी में एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की है।पीड़ित ने आशंका जताई कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आरोपी साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं, जिससे विवेचना प्रभावित होगी। उन्होंने एसएसपी से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला