सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर में मां भगवती जागरण की रही धूम

खतौली। सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर दुर्गापुरी में मां भगवती का 137वां विशाल जागरण रविवार की रात बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। देर रात तक चले इस भव्य जागरण में मान के भक्त भक्ति रस में झूमते नजर आए।जागरण की शुरुआत पंडित सूर्यकांत शास्त्री जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद मां भगवती की ज्योति प्रचंड का आयोजन श्री रवि ग्रोवर जी द्वारा किया गया। मंदिर प्रांगण में माँ भगवती की भक्ति का अद्भुत माहौल छा गया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित मोहित शुक्ला एवं भानु सेठी (जगाधरी) ने माँ के भजनों की अमृतवर्षा की। उनके प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और माता रानी के जयकारे लगाते रहे। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। भजन मंडली के साथ माँ के भक्त देर रात तक माता रानी की महिमा का गुणगान करते रहे
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेजेंद्र मोहन भाटिया, धीरज सूरी, राजेंद्र लोहिया, हरीश भसीन, दिनेश सूरी, जुगल किशोर गोगिया, रमित खरबंदा, रिंकू सलूजा, विपिन कोहली, रवि ग्रोवर, संजय लोहिया, नरेश गुंबर, प्रवीण ठकराल, मुकेश कुमार टोनी, राजेंद्र तनेजा, गौरी शंकर गौरी, हनी ग्रोवर, मनीष सहगल, करण सूरी आदि का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त राजपाल नारंग, अमरनाथ फुटेला, रमेश तनेजा, मदन छाबड़ा, मुकेश चंदेल, अनिल पुंडीर, दीपक कुमार, ओमप्रकाश, किशोर कुमार, प्रदीप गुप्ता, सरदार सतनाम सिंह, सौरभ सेठी सहित अनेक भक्तों का भी सहयोग सराहनीय रहा। मां भगवती के 137वें जागरण में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल