कप्तान से लेकर थानेदार तक एक दिन का महिला राज

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 05 के तहत सोमवार को जिले का पूरा पुलिस महकमा नारी शक्ति के नाम रहा। एसएसपी से लेकर थानेदार बनकर छात्राओं ने समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। छात्रा सलोनी ने एसएसपी, आंकाक्षा ने एसपी सिटी और अंशिका ने एसपी देहात के कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनी। एसएसपी बनी सलोनी ने तो इंस्पेक्टर खालापार, खतौली, चरथावल, भोपा और शहर कोतवाल से मोबाइल पर बात कर पीड़ितों की सुनकर न्यायोचित कार्यवाही करने को कहा। इसी तरह जिले भर में एक दिन का सीओ और थाना प्रभारी के रूप में काम कराया गया।
मिशन शक्ति के तहत एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में नोडल अधिकारी इंदू सिद्धार्थ ने जिले के पुलिस महकमे को एक दिन के लिए नारी शक्ति को समर्पित करने की कार्ययोजना बनाई। सोमवार को एसएसपी संजय वर्मा ऑफिस पहुंचे और एक दिन की एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी देहात की जिम्मेदारी संभालने के लिए चुनी गई छात्रा सलोनी, आंकाक्षा और अंशिका का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद एक दिन की एसएसपी बनी सलोनी ने एक-एक कर दर्जन भर पीड़ितों को सुना। इनमें से कई शिकायत महिलाओं से जुड़ी थी। सलोनी ने एसएसपी के मोबाइल और ऑपरेटर के माध्यम से संबंधित मामलों में इंस्पेक्टर खालापार, खतौली, चरथावल, भोपा और शहर कोतवाल से बात कर कार्यवाही के निर्देश दिए। सलोनी का कहना था कि एक दिन का एसएसपी बनकर काफी कुछ सीखने को मिला है। खतौली के मामले में पुलिस को बालिग युवती को उसके बयान के आधार पर प्रेमी के सुपुर्द करने के लिए कहा। इसी तरह अधिकांश मामलों में पुलिस की कार्यवाही से वो संतुष्ट है।
एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि सोमवार को जिले भर में थाना प्रभारी, सीओ और एसएसपी के रूप में महिला शक्ति ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इसके पीछे महिला शक्ति को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला