मुजफ्फरनगर। नई मंडी दक्षिणी, भोपा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा 21वां शस्त्र पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से जुड़े हिंदू संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ मथुरा निवासी पंडित पूरण चन्द शर्मा शास्त्री ने किया। उन्होंने परंपरागत हथियारों का शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजन कराया। कार्यक्रम का निर्देशन सुरेन्द्र मित्तल और संयोजन जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश ने किया। इस अवसर पर जय समता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन बंसल और उनके सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, भाजपा नेता तरुण मित्तल सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि शास्त्र पूजन के साथ शस्त्र पूजन भी हमारे धर्मग्रंथों में वर्णित है। दशहरे के पावन पर्व पर हमें धर्म और पूजा कर्म का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। समारोह का संचालन रूचित अग्रवाल और सचिन शर्मा ने किया। वहीं पंडित रामानुज दूबे, चमनलाल कुक्की समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम में सौरभ जैन, शशांक तायल, देव भारद्वाज, दीपक शर्मा, घनश्याम भगत, विनीत शर्मा, लोकेश सैनी, अमन बंसल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में संयोजक डॉ. सतीश और निर्देशक सुरेन्द्र मित्तल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।






