मुजफ्फरनगर। बुढाना की एंटी रोमियों पुलिस ने युवती से छेडछाड करने के आरोपी सुहैल को गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया। पीडित युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल की सीखचों के पीछे पहुंचा दिया है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत इन दिनों महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा को लेकर जागरुक किया जा रहा है। इसी दौरान बुढाना की एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने उसके साथ सरेआम छेडछाड की। विरोध किया तो वह बदतमीजी पर उतर आया। एंटी रोमियों टीम की महिला उप निरीक्षक निधि शर्मा, मनोरमा आदि ने आरोपी सुहैल निवासी सफीपुर पटटी को केशव फार्म हाऊस के पास से गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी सुहैल को सबक सिखाने के बाद उसका चालान कर दिया।






