पुलिस से शिकायत करने जा रहे पीड़ित को कार से कुचलने का प्रयास

खतौली। अपने व परिजनों के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास जा रहे व्यक्ति को दूसरे पक्ष ने सरेराह कार से कुचलने का प्रयास किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार थाना खतौली क्षेत्र में एक हताशजनक मारपीट और जानलेवा धमकी की घटना सामने आई है। महमूद पुत्र रमजानी ने बताया कि 24 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे अक्शा मस्जिद के सामने उसकी और उसके परिवार की कुछ व्यक्तियों से कथित विवाद हुआ। उसने आरोप लगाया कि विपक्षीगण यामीन उर्फ पप्पी पुत्र हसरत, आशू पुत्र यामीन, मोनू राठोर पुत्र इरफान, हसीन पुत्र खुर्शीद, छोटी और मोनू राठोर की पत्नी हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे लेकर उसके घर के पास पहुँचे और उसके साथ उसके भाई फरमूद और बच्चों के साथ मारपीट की। भीड़ इकठ्ठा होने के कारण विपक्षीगण ने पथराव किया और भाग गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत करने के लिए वे अपने भाई फरमूद के साथ पुलिस चौकी भूड खतौली पहुँचे। उसी समय काले रंग की स्कार्पियो कार में विपक्षीगण मौके पर पहुँचे और गाली-गलौच करते हुए गाड़ी को उस पर और उसके भाई फरमूद की ओर दौड़ा दिया। इस दौरान राहगीरों और फरमूद की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह उसने और फरमूद अपनी जान बचाकर पुलिस चौकी में घुसने में सफल रहे।महमूद ने बताया कि उक्त घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उन्होंने कहा कि विपक्षीगण आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस घटना के बाद महमूद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विपक्षीगण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला