महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन में आयोजित मेडिकल कैंप में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कई बीमारियों का चेक अप कराने के साथ बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए। एसएसपी संजय वर्मा और उनकी पत्नी नीलम राय ने मेडिकल कैंप का विधिवत शुभारंभ किया। मिशन शक्ति 05 के तहत शहर और देहात में जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी डा. नीलम राय द्वारा पुलिस परिवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए रिजर्व पुलिस लाईन निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राव, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों, विशेषकर महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों, बच्चों के स्वास्थ्य तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की विस्तृत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिलाओं को स्त्री रोग परामर्शए पोषण संबंधी मार्गदर्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु आवश्यक जानकारी भी दी गई। वामा सारथी और मिशन शक्ति 5 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर पुलिस परिवार की भलाई और समाज में महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस और सराहनीय कदम है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल