शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, दौड में मुजफ्फरनगर ने मारी बाजी

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में शनिवार से शुरू हुई मेरठ जोन की 26 वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने किया। उन्हांने परेड की सलामी लेते हुए खिलाडियां को खेल नियमां का पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान हुई रेस र्स्पधा में मुजफ्फरनगर की टीम अव्वल रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाईन के परेड ग्राउन्ड में प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। मेरठ जोन के 09 जनपदों की टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है। एसएसपी ने सलामी देते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और खेल नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। एसएसपी ने हरी झंंडी दिखाकर एलार्म एफीसियेन्सी रेस स्पर्था का शुभारम्भ किया। मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा इस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 मिनट 40 सैंकेड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद हापुड और मेरठ की टीम दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दू सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह आदि इस दौरान मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल