भाकियू लोक शक्ति की बैठक में चला सदस्यता अभियान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की समीक्षा बैठक खतौली में आयोजित हुई। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव राधेश्याम प्रणामी बैठक के दौरान संगठन ने अहम निर्णय लेते हुए खलील रस्तोगी को पंचायत प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। यह जिम्मेदारी उन्हें कार्यकर्ता भानु के स्थान पर सौंपी गई। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से यूनियन और अधिक मजबूत होगी।समीक्षा बैठक में प्रदेश सचिव राधेश्याम प्रणामी, जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुमताज़ अली, युवा जिलाध्यक्ष आकाश ठाकुर, वरिष्ठ महासचिव अतुल बंसल, अध्यक्ष प्रीति महंत मुजफ्फरनगर नगर अध्यक्ष शावेज खान, खतौली नगर अध्यक्ष मिंटू पांचाल ,सहित संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने के उपायों पर गहन विमर्श हुआ मुमताज अली ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और संगठन को मजबूत बनाना हमारा कर्तव्य है।संगठन की आगामी रणनीतियों और चुनौतियों पर विचार किया गया।स्थानीय किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया।सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष बल दिया गया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह और प्रदेश सचिव राधेश्याम प्रणामी ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और संघर्ष की राह पर डटे रहने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन की परंपरागत पद्धति से किया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला