वाल्मीकि समाज ने उठाई समस्याएं

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांति मोर्चा के बैनर तले वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है, भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगा है तथा गरीब कल्याणकारी योजनाएँ भी संचालित हैं, लेकिन इसके बावजूद वाल्मीकि समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन नहीं किया गया है और भगवान वाल्मीकि जयंती के अवकाश को बंद किया जाना समाज की भावनाओं को आहत कर रहा है। उन्होंने मांग रखी कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार अनुसूचित जाति आरक्षण से अति दलित एवं वंचित जातियों को पृथक आरक्षण लागू किया जाए। भगवान वाल्मीकि जयंती को राजकीय एवं राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। संविदा व आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नगर निकायों में बढ़ती जनसंख्या और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देखते हुए एक लाख नई सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। राज्य में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन कर उसमें वाल्मीकि समाज के योग्य प्रतिनिधियों को मनोनीत किया जाए।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल