महिलाओं की मदद को खुला पिंक बूथ, डीआईजी ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 05 के तहत गुरूवार को शहर के मीनाक्षी चैक पर महिलाओं की मदद के लिए पिंक बूथ का शुभारंभ हो गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने उद्घाटन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक होकर अपराधों और उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।
जिले में मिशन शक्ति 05 के तहत हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार को पिंक बूथ का शुभारंभ हुआ। एसपी क्राइम और मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी इंदू सिद्धार्थ के प्रयासों से महिलाओं की मदद के लिए नगर पालिका के सहयोग से पिंक बूथ का निर्माण हुआ। सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने एसएसपी संजय वर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ के मिश्रा, सीओ नई मंडी राजू साव के साथ मंत्रोच्चार के बीच पिंक बूथ का श्रीगणेश किया, जबकि डीआईजी ने अपनी मौजूदगी में कक्ष का उद्घाटन महिलाओं से फीता काटकर कराया। डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि मीनाक्षी चैक से पिंक बूथ के खुलने से यहां से गुजरने वाली महिलाओें में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। साथ ही उन्हें शिकायत करने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पडे़गा। मिशन शक्ति के तहत रेंज में यह पहला पिंक बूथ खुला है। उन्हांने बताया कि रेंज के तीनों जिलों में मिशन शक्ति से महिलाओं को जोडा जा रहा है। एसपी क्राइम और नोडल अधिकारी इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि मीनाक्षी चैक के आसपास कई स्कूल होने के कारण रोजमर्रा हजारों छात्राएं यहां से होकर गुजरती है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला