स्व. चितरंजन स्वरूप की जयंती पर अंतर्राज्यीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। प्रखर समाजसेवी स्व. चितरंजन स्वरूप के जन्मदिवस के अवसर पर कलांगन संस्था के तत्वावधान में अंतर्राज्यीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन सनातन धर्म इंटर कॉलेज स्थित श्री चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरी में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने कर कमलों से किया।
इस भव्य प्रदर्शनी में दिल्ली, हरिद्वार, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, बड़ौत, बुढ़ाना, गंगोह, ननौता, चंडीगढ़, शिमला, उत्तराखंड सहित कनाडा तक के कलाकारों की लगभग 750 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी के दूसरे दिन कला-प्रेमियों का तांता लगा रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। दर्शकों ने विविध कलाकृतियों को देखकर कलाकारों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक सौरभ स्वरूप ने कलाकारों को शुभकामनाएं दीं, वहीं प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव स्वरूप ने कला गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने भी कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया।कलांगन संघ के निर्देशक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि जैसे अब तक बच्चों और कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है, आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. राजबल सैनी ने लोगों के उत्साह को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनी में कलांगन समूह के कलाकारों में अनमोल सोनी, प्रिया सैनी, आकाश तोमर, मानसी नामदेव, दीपांशु उपाध्याय, पूजा सैनी, अलीना, वंशिका, धनी, अंजलि, रोहन सिंह, विनीत, अभिषेक सैनी, वंश कश्यप, अमन पाल, डॉ. रीता मोहन, डॉ. निशा गुप्ता, सुनील कुमार, सुनील सैनी, रवि कुमार (ननौता), सुभाष चंद्रा (हरिद्वार), गीता रानी (कनाडा), प्रवीण सैनी, अजय शर्मा, सुरेश त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की सफलता में अनिल मित्तल, जयप्रकाश सिंह, वरुण सिंह, अमित कुमार और मनोज शर्मा का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। यह प्रदर्शनी 28 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला