कमला नेहरू वाटिका से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज़ नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा धूमधाम से किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, ईओ प्रज्ञा सिंह तथा नगर के वार्ड सभासदों ने सोमवार को हाथों में झाड़ू लेकर कमला नेहरू वाटिका से इस अभियान की शुरुआत की।
अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान में नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान, रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े में नालों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें और कचरा अलग-अलग देकर नगर पालिका का साथ दें।वार्ड सभासदों ने भी झाड़ू लगाकर यह संदेश दिया कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं सफाई करेंगे तो जनता भी प्रेरित होगी। कमला नेहरू वाटिका में चलाए गए इस अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। अभियान ने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश फैलाया। यह अभियान अब 2 अक्टूबर तक नगर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चलाया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला