प्रजापति समाज की धर्मशाला निर्माण परियोजना का शुभारंभ

शाहपुर। मोहल्ला सानियान में प्रजापति समाज ने शनिवार को धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन और नीव रखकर यह परियोजना शुरू की गई, जिसमें सैकड़ों समाजिक और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत शाहपुर अध्यक्ष परमेश सैनी ने कहा कि प्रजापति समाज सदैव समाज के विकास और अच्छे कामों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समाज की धर्मशाला बनाने की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। धर्मशाला में विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में लोकेश प्रजापति (एमएलसी) ने युवाओं को नशा से दूर रहकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पूर्व प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने भी समाज के प्रयासों की सराहना की और कहा कि प्रजापति समाज अब अच्छे और शिक्षित कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पहचान बना रहा है।कार्यक्रम का संचालन संजय प्रजापति ने किया, जबकि अध्यक्षता बाबू राम प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, बच्ची सैनी और राकेश प्रजापति ने की। इस अवसर पर सत्येंद्र प्रजापति, विनोद प्रजापति, संदीप रोधीया, मेनपाल, कपिल सैनी, योगशा प्रजापति, मामचंद, रणबीर सिंह और प्रवीन सहित कई समाजिक और स्थानीय लोग उपस्थित थे। धर्मशाला निर्माण कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपना सहयोग दिया और इस सामाजिक पहल की सफलता पर खुशी व्यक्त की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला