मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आज छात्र-छात्राओं के बीच मंडलीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य आदित्य सक्सेना ने किया।
प्रतियोगिता में शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में संत कुमार, आशीष, मनवीर सिंह और हिमांशु कुमार शामिल थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविंद्र कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, नरपत राणा, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार और मनीष गर्ग का विशेष योगदान रहा।प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. राहुल कुशवाहा और रचना रावत ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है।






