यातायात व्यवस्था सुधारने को ट्रैफिक पुलिस की सख्ती

मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रोजाना सड़कों पर बढ़ते जाम और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
आज कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाते हुए अवैध रूप से खड़े वाहनों की जांच की और नियम तोड़ने वालों के चालान काटे। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है। इसे देखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला