आदर्श रामलीला महोत्सव में रावण लीला का शानदार मंचन

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन समिति द्वारा पटेल नगर में आयोजित 50वें उत्सव पर चल रहे स्वर्ण जयंती श्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भव्य और आकर्षक रामलीला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रावण और जानकी जन्म, रावण विवाह और लंका विजय की लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा मनोहर ढंग से प्रस्तुत किया गया।
लीला के दौरान कैलाश गमन के प्रसंग में भगवान शिव ने लंकापति रावण के अभिमान का दमन किया, जिससे रावण उनके अनन्य भक्त बन गए। रामलीला देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
महोत्सव का आरंभ मुख्य अतिथियों सत्यप्रकाश रेशू, उद्यमी प्रवीण गुप्ता (दूधली वाले) और प्रेमप्रकाश अरोरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना, श्री रामायण और ठाकुर जी की आरती के साथ रावण की तपस्या और उसे मिले वरदान की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। भगवान ब्रह्मा द्वारा रावण, कुंभकर्ण और विभीषण को सुमेरु पर्वत पर तपस्या से प्रसन्न होकर वरदान दिया गया।मयराष्ट्र के राजा मय दानव की कथा और रावण-मंदोदरी विवाह का सजीव मंचन हुआ।रावण की लंका विजय और राज्याभिषेक के प्रसंगों को दर्शकों के सामने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।वेदवती संवाद, भगवान इन्द्र और मेघनाथ के बीच युद्ध, और कैलाश गमन के दौरान रावण के अभिमान का नाश सभी प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया।प्रमुख कलाकारों की भूमिका में नारायण ऐरन रावण की, जितेन्द्र नामदेव भगवान ब्रह्मा की, यश चौधरी वेदवती की, देवेन्द्र पतला राजा इन्द्र की, केशव मारीच की, सोनू भगवान शंकर की, अभिषेक कुमार मंदोदरी की, जतिन कुमार विभीषण की, आर्यन कुंभकर्ण की विवेक कुमार मेघनाद का मंचन कर रहे हैं।रामायण वाचक रामपाल सिंह राठी ने श्लोक पाठ किया, जिसने लीला के प्रति दर्शकों की आस्था और रुचि को और बढ़ाया।
रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन और अन्य पदाधिकारी उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल सहित दर्जनों कलाकार और सहयोगी मौजूद रहे। समिति द्वारा आयोजित यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय कलाकारों और जनता के लिए सांस्कृतिक सौहार्द का भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला