नत्ररात्र के पहले दिन एसएसपी ने युगल को दी शादी की सौगात

चार साल तक प्रेम-संबंध में रही युवती का प्रेमी शादी से कर रहा था इंकार
एसएसपी संजय वर्मा की रणनीति काम आई, युगल ने अब साथ जीने की कसम खाई

मुजफ्फरनगर। चार साल प्रेम-संबंध में रहने के बाद प्रेमी की उपेक्षा झेल रही बुलंदशहर की युवती की एसएसपी संजय कुमार वर्मा के प्रयासों से नवरात्र के पहले दिन मन की मुराद पूरी हो गई। कप्तान वर्मा की पांच दिन की रणनीति इतनी प्रभावी हुई कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया। सोमवार को आई प्रेमिका ने शादी की सौगात के लिए एसएसपी का आभार जताया।खाकी ने नवरात्र के पहले दिन ही प्रेमी-युगल को सात जन्मों के बंधन में बंधने का तोहफा दे दिया। दरअसल बुलंदशहर की एक युवती और मंसूरपुर के युवक के बीच चार साल पहले बस में हुई मुलाकात के दौरान प्यार हो गया था। चार साल से दोनों इस रिश्ते को निभा रहे थे, लेकिन शादी पर आकर बात अटक गई थी। प्रेमी किन्हीं कारणों से अब शादी से मुकर गया था, जिससे प्रेमिका बेहद तनाव में आ गई थी। प्रेमिका ने 17 सितंबर को एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया था। युवती का कहना था कि यदि प्रेमी से उसकी शादी नहीं होगी तो उसके सामने खुदकुशी के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। एसएसपी वर्मा ने पहले युवती को समझा-बुझाकर मानसिक रूप में मजबूत किया। उनका कहना था कि जीवन बहुत मुश्किल से मिलता है। जीवन संघर्ष का नाम है और संघर्ष कभी निरर्थक नहीं जाता है। एसएसपी ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रेमी और उसके परिजनों से बात कराई। शादी से मुकरने की वजह पर मंथन किया गया। साथ ही यह भी बताया कि युवती से शादी का धोखा देने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। मंथन के बाद प्रेमी और उसका परिवार शादी के लिए राजी हो गया। प्रेमी शादी के लिए तैयार हुआ तो युवती का चेहरा खिल गया। प्रेमिका ने सोमवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलकर उनका आभार जताया। युवती ने कहा कि कप्तान के सकारात्मक प्रयासों से नवरात्र के पहले दिन उसे शादी की सौगात मिली है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल