शारदीय नवरात्रि की आरंभिक पूजा-अर्चना में मां शैल पुत्री को किया नमन

मुजफ्फरनगर। नगर में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण के साथ हुआ। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो मंदिर में प्रथम दिवस पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर आरती और भजन-कीर्तन के माध्यम से मंगलकामनाएं कीं। भक्तों ने माता से अखिल विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर प्रांगण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। महिलाएं और कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना कर माता रानी को चुनरी, नारियल, फल एवं प्रसाद अर्पित किया।गांधी कॉलोनी के वैष्णो मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख देवी मंदिरों काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, भरतीया कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ और शनि धाम मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सभी मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा, फूलों और रंगोली से सजाया गया, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा।मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, जलपान और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष देखभाल की गई। जगह-जगह स्वयं सेवक भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सक्रिय रहे। पहले दिन से ही नवरात्रि के पर्व ने नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना दिया है। श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं की प्रार्थना करेंगे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला