टाऊन हॉल में 113वां श्री रामलीला महोत्सव अनुष्ठानपूर्वक शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल मुजफ्फरनगर में श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित 113वें श्री रामलीला महोत्सव का अनुष्ठानपूर्वक विधिवत् शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री रामचंद्र जी की आदर्शमयी लीलाओं का भव्य मंचन हुआ।
लीला से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी ने मंडप की कीलन की, जिसमें कहा गया कि जो भी व्यक्ति इस लीला में किसी भी प्रकार का विघ्न डालने की कोशिश करेगा, उसे स्वयं सर्वनाश का सामना करना पड़ेगा। कीलन के पश्चात महोत्सव के प्रथम दिन रामलीला कलाकारों द्वारा श्री गणेश पूजन एवं नारद मोह लीला का शानदार मंचन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार) और वरिष्ठ पत्रकार अनिल रॉयल ने पूजन कर श्री रामचंद्र जी को तिलक किया और रामायण के समक्ष आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रामलीला सभा के पदाधिकारी अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग, उपमंत्री अनमोल सिघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग, निर्देशक अजय गर्ग, साथ ही कमलकांत शर्मा, अरविंद शर्मा, नितिन नामदेव, जगन्नाथ रुहेला, सुखदेव मित्तल, नवीन गुप्ता (ठेकेदार), सुशील गोयल, पुष्पेंद्र जिंदल, संजय गोयल, अंजुल भूषण, संजय गर्ग, दीपक मित्तल, संजय सक्सेना, योगेश जैन, राकेश सिंघल, अनुज अग्रवाल, रजत गोयल, अनुराग शर्मा, शोभित गुप्ता, शोभित सिंगल, रजत शर्मा, राघव गुप्ता, सागर कुचल, अंशुल जैन, अनमोल मित्तल, कृष्णा बंसल, अनिल बंसल, प्रिंस गर्ग, शुभम गौतम। समस्त पदाधिकारी एवं कलाकारों ने अपनी उपस्थिति से महोत्सव की गरिमा को बढ़ाया और इसे भव्य एवं सफल बनाया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला