महिला वोट रक्षक तौहीदा और तंजिला को अखिलेश यादव ने भेजे दो-दो लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधान सभा उप चुनाव के दौरान अपने मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाली ककरौली की दो महिलाओं तौहीदा और तंजिला को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों महिलाओं को वोट रक्षक योद्धा के रूप में मान्यता देते हुए दो-दो लाख रुपये के चेक भेजे गए।
इस सम्मान और चेक वितरण समारोह का आयोजन ककरौली में किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सादिक चैहान ने की और संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कादिर राणा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट की सुरक्षा बेहद जरूरी है, और तौहीदा व तंजिला ने इस दिशा में निडर संघर्ष का उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेताओं में पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा समेत दर्जनों पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं की हिम्मत की सराहना करते हुए लोकतंत्र की रक्षा में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने कहा कि वोट की रक्षा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को तौहीदा और तंजिला जैसे साहसिक उदाहरणों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला