नारी सुरक्षा और सम्मान, मिशन शक्ति 5 पर आज से होगा काम

मुजफ्फरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति-05 का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। डीआईजी अभिषेक सिंह के सानिध्य में अगले एक माह तक महिला पुलिसकर्मी शहर और गांव तक महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगी। इसी के तहत मीनाक्षी चैक पर पिंक चैकी स्थापित करने की भी कार्ययोजना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने महिला शक्ति-05 के अभियान की नोडल अधिकारी और एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ के साथ तैयारियों को लेकर मंथन किया। शासन और डीजीपी के निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के साथ जिले में नई परंपरा को लेकर भी चर्चा हुई। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मिशन शक्ति-05 का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान जिले की संभ्रात महिलाएं भी उपस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों को लेकर जागरूक किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मी शहर और देहात में नियमित रूप से भ्रमण कर महिलाओं को हेल्प लाइन नंबर और कानूनों को बताएगी। स्कूल-काॅलेजों में भी जनजागरण अभियान के साथ शहर और देहात में जागरूकता रैलिया निकाली जाएगी। साथ ही मीनाक्षी चैक पर पिंक पुलिस चैकी स्थापित की जाएगी, क्योंकि आसपास कई स्कूल होने के कारण सैकड़ों छात्राएं वहां से गुजरती है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला