कर्ज में बड़े गारमेंट्स व्यापारी ने मोती झील में कूदकर दी जान

मुजफ्फरनगर। शहर के गारमेंट्स व्यापारी विनोद बाठला ने गुरुवार सुबह शामली रोड स्थित मोती झील में कूदकर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि बाठला काफी समय से कर्ज से परेशान था। व्यापारी की मौत से परिवार के कोहराम मचा है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत काॅलोनी निवासी विनोद बाठला झांसी रानी चैक पर गारमेंट्स का कारोबार करता था। व्यापार में घाटा होने पर बाठला लाखों के कर्ज में डूब गया था, जिस कारण परिवार में भी तनाव का माहौल था। काफी प्रयासों के बाद भी विनोद आर्थिक संकट से उभर नहीं पाया तो गुरुवार को उसकी हिम्मत ने जवाब दे दिया। व्यापारी बाठला गुरुवार साढ़े छह बजे घर से घूमने के बहाने निकले और शामली रोड स्थित मोती झील में छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों का जमघट लग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से विनोद बाठला का शव बाहर निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाठला की मौत की खबर से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बाठला की पत्नी कंचन बाठला क्रांति सेना से जुड़ी रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला