मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तत्वावधान में “युवा उत्सव एवं स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत रेड रन मैराथन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रतिनिधि विशाल गर्ग, भाजपा नेता कमलकांत शर्मा और जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता परिणाम में पुरुष वर्ग में आकाश (प्रथम), पारुल (द्वितीय), शुभम (तृतीय), महिला वर्ग में अर्पिता (प्रथम), निशा (द्वितीय), स्वाति (तृतीय), ट्रांसजेंडर वर्ग में शिल्पी (प्रथम), आशीष (द्वितीय), सिम्मी (तृतीय) रहे।विजेताओं को क्रमशः 1500 रुपए, 1200 रुपए और 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि एचआईवी/एड्स से बचाव का सबसे बड़ा उपाय जागरूकता है। समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. गीतांजलि वर्मा, डॉ. मजहरुद्दीन रहमान, संजिव लंबा, मनोज त्यागी, सहबान, संजीव शर्मा, विपिन शर्मा तथा दिशा संस्था से ममता और ज्योत्सना सहित स्टेडियम के समस्त कोचों का विशेष योगदान रहा।







