पीपल की छांव में लगी गंगा चौपाल

मुजफ्फरनगर। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत काकड़ा स्थित स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता और संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विशेष गंगा चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में किया गया। विद्यालय के प्राकृतिक प्रांगण में पीपल की छांव तले आयोजित इस चौपाल में छात्राओं को गंगा, सोलानी, बाण गंगा, काली और हिंडन नदी के महत्व की जानकारी डॉ. राजीव कुमार ने दी।प्रवक्ता मीनाक्षी ने छात्राओं को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई।नदियों का संरक्षण एवं स्वच्छता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजयी प्रतिभागियों को एग्जाम पैड और फूलमालाएं भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजुला तथा शिक्षिकाओं अंजली, रवीना, काजल और निक्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बालिकाओं ने संकल्प लिया कि वे गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए सदैव जागरूक रहेंगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला