वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ने 220 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेन्द्र वर्मा जी के जन्मदिवस पर वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गांधी कॉलोनी स्थित चौ. चरण सिंह भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर व शामली जनपद की 200 मेधावी छात्र-छात्राओं, खेल व अन्य क्षेत्रों की 20 प्रतिभाओं तथा पटेल नगर वृद्धाश्रम के 10 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
यूपी बोर्ड इंटर में अवनी सैन (91%) और हाई स्कूल में राधिका चौहान (93%) अव्वल रहीं।सीबीएसई इंटर में उत्तरा मलिक (99%) और हाईस्कूल में युवराज ग्रोवर (98%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी को स्मृति चिन्ह, स्मारिका व कैलेंडर भेंट किए गए। अन्य क्षेत्रों में सम्मानित प्रतिभाएं रही। इनमें पत्रकारिता में रोहिताश वर्मा, पत्रिका संपादन में अनंगपाल राठी, चित्रकला में डॉ. महावीर सिंह, बैंकिंग सेवा में अनुपम कुमार, उच्च शिक्षा में डॉ. नितिन कुमार सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया ने कहा कि सर्वसमाज को साथ लेकर ही देश आगे बढ़ सकता है। वर्मा मंच ने सभी समाजों की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित कर अनूठी मिसाल पेश की है।विशिष्ट अतिथि धर्मवीर बालियान ने कहा कि वर्मा जी के जीवन पर आर्य समाज की गहरी छाप रही, इसी कारण राजनीति में उन्होंने शुचिता कायम रखी। वे सामाजिक बुराइयों के कट्टर विरोधी थे। मंच का संचालन पं. उमादत्त शर्मा, संजीव मलिक व यशपाल सिंह विश्वबन्धु ने संयुक्त रूप से किया। संरक्षक सत्येन्द्र वर्मा व अन्य अतिथियों ने प्रतिभाओं को आशीर्वाद दिया। समारोह में जिले भर से गणमान्य लोग, संरक्षकगण और कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला