ड्रोन वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध हटाने की मांग

मुजफ्फरनगर। विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में ड्रोन कैमरों के उपयोग पर लगे प्रतिबंध से परेशान मुजफ्फरनगर ड्रोन सोसायटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भेजकर राहत प्रदान करने की मांग की है।
ड्रोन सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कैमरा आज आधुनिक वीडियोग्राफी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध के चलते हजारों ड्रोन वीडियोग्राफरों की आजीविका संकट में पड़ गई है। शादी-समारोहों में ग्राहकों की बढ़ती मांग पूरी न हो पाने से व्यवसाय ठप होने की स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि विवाह समारोह, मैरिज हॉल और निजी आयोजनों में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ड्रोन उपयोग की अनुमति दी जाए। ड्रोन संचालन हेतु सरकार की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश और अनुमति की प्रक्रिया तय की जाए। सोसायटी ने कहा कि यदि इस प्रतिबंध से राहत मिलती है तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी बचाई जा सकेगी और आधुनिक वीडियोग्राफी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रह सकेंगी। ज्ञापन देने के दौरान मुजफ्फरनगर ड्रोन सोसायटी के पदाधिकारीगण एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला