संविधान और आरक्षण बचाने के संघर्ष में दलित समाज सपा के साथ आए : पूजा

मुजफ्फरनगर।समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम के तहत ग्राम अब्दुलपुर, विधान सभा क्षेत्र-13 पुरकाजी में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर ने सपा की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर फिर से कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, साइकिल योजना जैसी सुविधाएं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार और आरक्षण का लाभ केवल समाजवादी सरकार में ही संभव है। पूजा अंबेडकर ने लोगों से संवाद में कहा संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए दलित समाज को समाजवादी पार्टी के आंदोलन से जुड़ना होगा। सपा नेत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक और जातीय विभाजनकारी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए के अधिकार और हिस्सेदारी सुरक्षित रखने के लिए समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करना समय की मांग है।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और समाजवादी विचार धारा के समर्थन में एकजुटता जताई।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल