खालापार में स्टंट से रोका तो डेयरी संचालक का कर डाला कत्ल

मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी खालापार में बाइक स्टंट से मना करने पर डेयरी संचालक की चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी गई। हत्या में सपा सभासद के भतीजों समेत तीन को आरोपी बनाया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश चल रही है। फिलहाल हत्याकांड को लेकर तनातनी का माहौल है।
शहर के दक्षिणी खालापार में मुठमर्दी में एक युवक की सांसे छीनी गई है। बताया गया है कि सपा सभासद अन्नू कुरैशी का भतीजा साहिल तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंटबाजी करता रहा है। मंगलवार शाम को साहिल ने फिर ऐसा किया तो डेयरी संचालक अफसार ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उस समय कुछ लोगों ने उनमें बीच-बचाव करा दिया। देर रात बारह बजे के करीब अफसार अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवकों ने हमला कर अफसार को चाकुओं से गोंद दिया। आरोपी अधमरी हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। लहूलुहान अफसार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही खालापार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अफसार की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। हत्या में वार्ड 48 के सभासद अन्नू कुरैशी और उनके दो भतीजो साहिल और आवेश को आरोपी बनाया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह साफ हो पाएगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला