श्री रामलीला कमेटी ने धूमधाम से निकाला झंडा

झिंझाना। परंपरा के अनुरूप श्रीरामलीला कमेटी द्वारा मंगलवार को नगर में भव्य झंडा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। नगर पंचायत चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप ने विधिवत पूजा कर यात्रा का शुभारंभ किया।
पूजा उपरांत घोड़े पर सवार एक शिशु ने हाथ में ध्वज लेकर यात्रा का नेतृत्व किया।ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच झंडा यात्रा देवी मंदिर से बाजार होते हुए नगर भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान, होली कल्लर चौक पर पहुँची, जहाँ ध्वज फहराया गया। इसके बाद चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप ने प्रसाद वितरण किया और श्रद्धालुओं को जलपान कराकर विदा किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष रामकुमार कश्यप, सहसंयोजक राहुल देव गुप्ता, महामंत्री डॉ. सतीश कश्यप, कोषाध्यक्ष संजय सभासद, उपकोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष मीनू सिंगल, विनोद संगल, प्रशांत शर्मा, भूपेंद्र मित्तल, प्रवीण खटीक, महामंत्री अश्वनी शर्मा, मंत्री विनोद रुहेला, शिवकुमार सैनी, सुनील कश्यप, शंकर धीमान, राहुल कश्यप, विनोद ठेकेदार, संजू सभासद, मनोज नामदेव, आशु शर्मा, ओमपाल कोरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला