आपदा की घड़ी में संकटमोचक बनेगा सिविल डिफेन्स

मुजफ्फरनगर। जनपद में पहली बार नागरिक सुरक्षा कोर का गठन किया गया है। इस कोर में उन लोगों को शामिल किया जा रहा है जिन्होंने पूर्व में आपदा, आपातकालीन परिस्थितियों अथवा कोरोना काल जैसी घड़ियों में जिला प्रशासन और आम जनता की मदद की थी। उत्साही और जिम्मेदार युवाओं को स्वेच्छा से वालंटियर के रूप में जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है।
नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में आपदा की स्थिति में चेतावनी ध्वनि (सायरन) की स्थापना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि सिविल डिफेन्स टीम आम जनता के साथ मिलकर आपात स्थितियों में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19, महामारी, युद्ध, आगजनी, बाढ़, सूखा और दंगा जैसी किसी भी आपदा में प्रशिक्षित वालंटियर जनता की मदद करेंगे और अफवाहों पर रोक लगाने में भी सहयोग करेंगे। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 300 वालंटियर की टीम का गठन किया जा रहा है। इन्हें आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार और पब्लिक सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर प्रशासन और जनता के बीच मजबूत कड़ी बनेगा, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित मदद उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में उप जिलाधिकारी खतौली राजकुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, जिला अग्निशमन अधिकारी आर.के. यादव, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, सहायक अभियंता सिंचाई अनस खान, श्रम अधिकारी शालू राणा समेत कई अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला