कंस मामा, मासूम भांजे को मार डाला, बहन को किया अधमरा

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रेमपुरी में बागपत से आए मामाओं ने एक साल के भांजे की हत्या करने के साथ बहन को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। महिला जान बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। गंभीर रूप से घायल महिला को नाजुक हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर मामाओं की तलाश करने के साथ हत्या और जान लेवा हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
शहर कोतवाली के प्रेमपुरी में छोटी अपने एक साल के बेटे अभिषेक और मां पार्वती के साथ किराए पर कमरा लेकर रहती है। छोटी का पति चोरी के आरोप में चार माह से जेल में बताया गया है। बताया गया है कि देर रात छोटी के भाई यहां आ आए थे। भाइयों द्वारा मारपीट किए जाने छोटी ने जान बचाने के लिए खूब चिल्लाई थी। शोर सुनकर लोग जाग तो गए, मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। जान लेवा हमले में मासूम अभिषेक की तो मौत हो गई, जबकि छोटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में छोटी को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात में दो बजे के करीब छोटी के चिल्लाने की आवाज आई थी। पुलिस ने मासूम अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एसपी प्रजापत ने बताया कि घर पर किसी परिजन के न होने के कारण हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल यही पता चला है कि रात में आए भाइयों ने ये हमला किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पीड़ित पक्ष से बात करने का प्रयास कर रही है, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला