बुढाना। सर्राफ दादा-पोते से मारपीट कर लाखों के आभूषण लूटने के मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को ईंख के खेतों में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में एसपी क्राइम इंदू सिद्वार्थ और पुलिस टीम के साथ लुटेरों की तलाश में अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस टीम को जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी करने को कहा।
बुढाना में रविवार सुबह कस्बा निवासी सर्राफ नेमचंद वर्मा और उसके पौते शिवम से मारपीट कर बदमाशों ने लाखों के आभूषण लूट लिए थे। कप्तान संजय वर्मा के साढे चार साल के कार्यकाल में लूट की यह पहली वारदात है। पुलिस के लिए बडी चुनौती यह है कि लूट की ऐसी घटना बरसों बाद हुई है, जिसमें लुटेरों से ईंख से निकलकर वारदात को अंजाम दिया है। 2000 के दौर में ईंखों में बदमाशों के शरण लेने का टेंड था। ऐसे में लुटेरों तक पहुँचना पुलिस के लिए आसान नहीं है।
इसी कडी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी क्राइम इंदू सिद्वार्थ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने ईंखों के अंदर जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ लुटेरों की धरपकड को अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द बदमाशों को पकडकर लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए। थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।






