संतोष हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल में रविवार को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सपना कश्यप और समाजसेवी देवराज पवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नई मशीनों के माध्यम से मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार और आधुनिक तकनीक का उपयोग सरकार की प्राथमिकता है। इधर, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भी प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में इंजीनियरों और युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि संघ द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। पिछली बार 73 यूनिट रक्तदान किया गया था, जबकि इस बार 100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक रक्तदान तीन लोगों की जान बचाता है, इसी उद्देश्य से हमारा संगठन लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करता है।शिविर की सफलता के लिए महासंघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे। उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला