यातायात पुलिस का अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी

मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे के निर्देशन पर शनिवार को यातायात पुलिस ने शिव चौक से लेकर भगत सिंह रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथों पर कब्जा जमाए हुए दुकानदारों व ठेला-खोमचे वालों को हटाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई स्थानों पर पैदल यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत महसूस की। यातायात पुलिस ने न सिर्फ अतिक्रमण हटाया बल्कि लापरवाह वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत पार्किंग और नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्यवाही की गई। विभाग ने साफ कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर में सुगम यातायात और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई लगातार की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और अतिक्रमण कर सड़क को संकुचित करने से बचें। यह अभियान शहर में अतिक्रमण हटाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला