कप्तान संजय वर्मा ने अचानक थाने पहुंचकर पढाया अनुशासन का पाठ

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को सिखेडा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी रही। उन्होंने टॉप टैन अपराधियों पर कार्रवाई के साथ पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जनता से अच्छे व्यवहार का पाठ पढाया।
एसएसपी संजय वर्मा शनिवार को दल-बल के साथ अचानक सिखेड़ा थाने पहुंच गए, जिससे वहां हडकंप मच गया। कप्तान ने थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया। त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और टॉप 10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर नये सिरे से टॉप.10 अपराधियो को चिन्हित करने के निर्देश दिए। शातिर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने और महिला सम्बन्धी अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने और थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने को कहा। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासित रहने के साथ आमजन के प्रति शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल