लोक अदालत का आयोजन, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की कवायद

मुजफ्फरनगर। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से हर तीन माह में आयोजित होने वाली लोक अदालत का आयोजन शनिवार को कचहरी स्थित कोर्ट परिसर में किया गया। प्रदेश भर में हर बार अव्वल रहने वाली मुजफ्फरनगर की लोक अदालत ने इस बार भी बड़ी संख्या में मामलों के निस्तारण का लक्ष्य तय किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज प्रभारी रविकांत द्वितीय, जिला शिविर बार संघ अध्यक्ष सुनील मित्तल और जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर कुंवरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों को बुके देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पीएनबी, एसबीआई सहित जिले के सभी प्रमुख बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। न्याय की उम्मीद में बड़ी संख्या में वादकारी भी कोर्ट परिसर में पहुंचे। लोक अदालत संचालन में नोडल प्रभारी कनिष्क कुमार सिंह, एडीजे सेकेंड सीताराम, अन्य न्यायिक अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। जिला न्यायिक अधिकारियों का कहना है कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य समझौते के आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करना है, जिससे आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल