मुजफ्फरनगर। मादक पदार्थो को लेकर व्यापक कार्रवाई से भी तस्करो के हौसले नहीं टूट रहे है। पांच दिन पहले पकड़ी गई सेंट्रो कार का नंबर दूसरी सेंट्रो पर लगाकर घूम रहे तस्कर को 68 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा पहले की तरह ही कार के बाक्स और स्पेशल लगवाई गई प्लेटों में छिपाया गया था। इस गोरखधंधे का पाटर्नर अभी फरार है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल के साथ मीरांपुर पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर दूसरी बड़ी कार्रवाई की जानकारी मीडिया से साझा की। एसएसपी ने बताया कि जिले भर में आॅपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में मीरांपुर पुलिस ने बुढ़ाना निवासी योगेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेट्रों कार में करीब 68 किलो गांजा उड़ीसा से लेकर आया था। इस बार भी गांजे को सैंट्रों कार में बनाई गए बाॅक्स और स्पेशल प्लेटों के अंदर छिपाकर रखा गया था। बड़ी बात यह है कि बरामद हुई दूसरी सैंट्रों कार मंे पांच दिन पहले पकड़ी गई सैंटों कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। एसएसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 25 लाख रूपये के करीब है, जो आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाने वाला था। इस मामले में एक तस्कर अभी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश चल रही है। एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर बबलू कुमार की अगुवाई वाली टीम को 20 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है।






